सपा संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा कर रही : चौधरी भूपेंद्र सिंह

मुरादाबाद, 01 दिसम्बर (हि.स.)। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) एक संवैधानिक प्रक्रिया है। मृतक या पलायन करने वालों को सूची से बाहर किया जाएगा। एक शुद्ध मतदाता सूची तैयार होगी। हम लोग भारत के रहने वाले हैं, भारतीय सरकार चाहते हैं। वहीं सपा समाज के लोगों को गुमराह कर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास का वातावरण पैदा कर रही है।

यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को मुरादाबाद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से कही।

विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के लोग रोहिंग्या और घुसपैठियों को मतदान का अधिकार दिलाना चाहते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि बिहार में चुनाव के दौरान समाज में अविश्वास पैदा करने के लिए यात्राएं निकाली गई। आयोग की तरफ से मतदाता सूची फाइनल होने पर सभी शांत हो गए। इसका परिणाम जनता ने देखा है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

   

सम्बंधित खबर