फर्रुखाबाद: भाजपा बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को चुनाव जीत का मिला मंत्र

फर्रुखाबाद, 30 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को फर्रुखाबाद जनपद की चारों विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए। फर्रुखाबाद एवं अमृतपुर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ, जबकि कायमगंज विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन मीना गेस्ट हाउस एवं भोजपुर विधानसभा का बूथ सम्मेलन जहानगंज स्थित रामाधार कोल्ड स्टोरेज में आयोजित हुआ।

भाजपा जिला मुख्यालय पर आयोजित सदर विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को 6 महीने से भी कम वक्त रह गया है। मंडलों के बूथ अध्यक्षों को सक्रिय होने की आवश्यकता है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुनना चाहिए। प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, बूथ पर कार्यक्रम संतोषजनक नहीं पाया गया है। मन की बात कार्यक्रम को बूथ कमेटी के साथ सुनकर उसकी फोटो सरल ऐप पर अपलोड करनी है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को बूथ पर सामाजिक समीकरण की जानकारी संगठन को अवगत कराए। बूथ अध्यक्ष को अपनी कमेटी के साथ बूथ के अंतर्गत सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संपर्क करना है। मतदाता सूची का सत्यापन भी करना होगा।

जिलाध्यक्ष ने बताया 3 जुलाई से 5 जुलाई के बीच प्रदेश नेतृत्व द्वारा बूथ अध्यक्ष को संपर्क किया जाएगा। इसको देखते हुए बूथ की संपूर्ण जानकारी प्रदेश को अवगत कराए।

किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बी. के. गंगवार ने कहा कि 2047 के विकसित भारत के संकल्प को चरितार्थ करने के लिए भाजपा का सत्ता में बना रहना जरूरी है। 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी और संगठन के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे, पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर आदि ने भी संबोधित किया एवं संचालन जिला मंत्री अभिषेक बाजपेई ने किया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर पाल, अजय कटिहार, संतोष राजपूत, रमला राठौर, नरेंद्र आर्य, जिला मंत्री श्वेता दुबे, अशनील दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।

भोजपुर विधानसभा का बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन जहानगंज स्थित रामाधार कोल्ड स्टोरेज में आयोजित हुआ। जिसमें विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 9 वर्ष के कार्यकाल में सुशासन और विकास की सरकार दी है। बूथ के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचकर संपर्क करें और जो व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गया है। उनको योजनाओं की जानकारी देने का कार्य करें।

जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम ने कहा भाजपा की सरकार ने देश व प्रदेश की तस्वीर बदली है। हम विकास और सुशासन के आधार पर जनता के बीच जाएंगे।

इस अवसर पर मोहम्मदाबाद उत्तरी मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश राठौड़, कमालगंज मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत, जहानगंज मंडल अध्यक्ष अनुज कटिहार, मोहम्मदाबाद दक्षिण मंडल अध्यक्ष शैलेश मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री कुलदीप दुबे, जिला मंत्री हिना दवे, खीमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं संचालन जिला मंत्री शिव मोहन सिंह ने किया।

कायमगंज स्थित मीना गेस्ट हाउस में आयोजित कायमगंज विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि संगठन में बूथ का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने, जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने और नए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।

जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित ने कहा पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसकी समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' केवल नारा नहीं, बल्कि संगठन की कार्यशैली का आधार है। बूथ ही चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। संचालन जिला उपाध्यक्ष संदेश राजपूत ने किया।

कायमगंज नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, कपिल मंडल अध्यक्ष निर्मल कश्यप, कायमगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, अचरा मंडल अध्यक्ष कुनेंद्र गंगवार, शमशाबाद मंडल अध्यक्ष आदेश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला मंत्री मनोज गंगवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर