प्रदेश में 200 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया जारी : स्वास्थ्य मंत्री

शिमला, 20 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में 200 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया जारी है और बीते 16 मार्च 2025 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने यह जानकारी गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान विधायक संजय अवस्थी के प्रश्न के उत्तर में दी।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट में भी विभिन्न श्रेणियों में कुल सात नए पद सृजित किए गए हैं। इनमें दो मेडिकल ऑफिसर, एक स्टाफ नर्स, एक लैब तकनीशियन, एक फार्मासिस्ट, एक जेओए आईटी और एक एमटीडब्ल्यू का पद शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग में पदों को भरने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहती है और सरकार समय-समय पर आवश्यकतानुसार भर्ती करती रहती है।

विधायक केवल सिंह पठानिया के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के 6202 राजकीय प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इन स्कूलों में एक प्री-प्राइमरी शिक्षक तथा एक आया या हेल्पर को निश्चित मानदेय पर नियुक्त किया जा रहा है। यह नियुक्तियां आउटसोर्स माध्यम से की जा रही हैं। इस संबंध में 25 सितंबर 2024 को हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम को नियुक्तियां करने का निर्णय संप्रेषित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

   

सम्बंधित खबर