संभागस्तरीय बॉक्सिंग चयन प्रतियोगिता में 42 खिलाड़ियों का हुआ चयन

काेंडागांव, 04 जुलाई (हि.स.)। राज्यस्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के लिए बस्तर संभागस्तरीय बॉक्सिंग चयन प्रतियोगिता का आयोजन आज शनिवार को कोंडागांव के गर्ल्स स्कूल परिसर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

जिलास्तरीय चयन के बाद आयोजित इस बॉक्सिंग चयन प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के तीन जिलों कोंडागांव, जगदलपुर और कांकेर के कुल 72 बालक-बालिकाओं ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर कुल 42 खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्यस्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधराम मरकाम ने बताया कि प्रतियोगिता में कोंडागांव से 17, जगदलपुर से 46 तथा कांकेर से 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर कुल 42 खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्यस्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट तकनीक का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। चयनित खिलाड़ियों को अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर सुधराम मरकाम (सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी), बी. जॉन (पीटीआई), रामेश्वर राव (पीटीआई), गुप्तेश्वर नाग (पीटीआई), प्रीत ठाकुर (पीटीआई), प्रभाकर सिंह (पीटीआई), लीना तिवारी (पीटीआइ), नवीन ठाकुर (पीटीआई), अभिजीत तिवारी (पीटीआई), आशुतोष तिवारी (पीटीआई), प्रकर्ष राव (पीटीआई), सौरभ मडामें (पीटीआई) एवं अनीश यादव (पीटीआई) सहित खेल विभाग के अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर