यमुनानगर: दो किलो चरस सहित एक महिला गिरफ्तार

यमुनानगर, 7 मार्च (हि.स.)। यमुनानगर पुलिस की अपराध शाखा टीम ने दो किलो सुल्फा (चरस) सहित एक महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ से आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंचार्ज केवल सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला थाना प्रतापनगर क्षेत्र के बदरपुर में महावीर राइस मिल के नजदीक सुल्फा सप्लाई करने के लिए पहुंचेंगी। इस सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला पुलिस कर्मी के द्वारा शक के आधार पर रोका और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया। मौके पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दो किलो सुल्फा (चरस) बरामद हुआ। आरोपी महिला की पहचान इशराना निवासी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के नाम से हुई।

महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के पति पर भी उत्तर प्रदेश में आपराधिक मामले दर्ज है। सुल्फा (चरस) की बाजार में कीमत लाखों रूपये बताई जा रही है। इंचार्ज ने यह भी बताया कि गुरुवार को भी इसी तरह के एक अन्य मामले में एक किलो 210 ग्राम सुल्फा सहित भगेड़ा निवासी सुरेन्द्र कुमार उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया था और उसका दो दिन का पुलिस रिमांड लिया था।

हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग

   

सम्बंधित खबर