एडीसी प्रांजल जे हजारिका ने जून रन के दूसरे संस्करण की आधिकारिक टी-शर्ट और पदक का किया अनावरण
- DSS Admin
- Jun 24, 2026
बारामुला, 24 जून (हि.स.)।बारामूला के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) प्रांजल जे हजारिका ने बुधवार को जून रन के दूसरे संस्करण की आधिकारिक टी-शर्ट और पदक का अनावरण किया और साथ ही यहां आयोजित एक समारोह में कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की।
अनावरण समारोह में जिला सूचना अधिकारी बारामूला इफ्तिखार अहमद, जम्मू-कश्मीर बैंक के जोनल हेड तनवीर अहमद नजार, खेल प्रेमी, आयोजक और कार्यक्रम से जुड़े अन्य हितधारक उपस्थित थे। एडीसी हजारिका ने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
---------------

