चांपदानी में भाजपा को मिली नई ताकत, जाने-माने वकील अमित बेहेरा हुए शामिल
- Admin Admin
- Mar 07, 2025

कोलकाता, 07 मार्च (हि.स.) । पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। चन्दननगर कोर्ट के प्रतिष्ठित वकील अमित बेहेरा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
चांपदानी मंडल-1 के 22 नंबर वार्ड निवासी अमित बेहेरा ने भाजपा नेता जितेंद्र साव के हाथों पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत राय, उपाध्यक्ष कुंदन सिंह और मंडल-2 के महामंत्री संतोष मिश्रा भी मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने अमित बेहेरा के पार्टी में शामिल होने को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। जितेंद्र साव ने शुक्रवार को कहा कि इससे भाजपा को चांपदानी क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी। 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह के जाने-माने व्यक्तियों का भाजपा से जुड़ना पार्टी के लिए एक बड़ी सफलता है।
अमित बेहेरा के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और इसे चांपदानी में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।
हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर