फारबिसगंज सिविल कोर्ट के वकीलों ने काला बिल्ला लगाकर की आंदोलन की शुरुआत
- DSS Admin
- May 23, 2026
अररिया 23 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय स्थित सिविल कोर्ट के वकीलों ने शनिवार को क्रिमिनल कोर्ट शुरू करने के साथ ही नवनिर्मित टेन कोर्ट भवन में न्यायिक कार्यों को शुरू करने को लेकर आंदोलन की शुरुआत की।
फारबिसगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चंद्र वर्मा और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद के नेतृत्व में वकीलों ने अपने आंदोलन के प्रथम चरण में काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया।
फारबिसगंज सिविल कोर्ट में आपराधिक मामलों की न्यायिक सुनवाई शुरू करने और एक साल से अधिक समय से बनकर तैयार टेन कोर्ट भवनों न्यायिक कार्य शुरू किए जाने की मांग को लेकर दोनों संघ की हुई संयुक्त बैठक में मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन चलाने के लिए गए निर्णय के तहत शनिवार को काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्य किया गया।
मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चंद्र वर्मा, महासचिव गोपाल प्रसाद मंडल, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद और महासचिव सुरेश साह ने कहा कि टेन कोर्ट भवन का पिछले दिनों पटना हाईकोर्ट के इंस्पेक्टिंग जज सहित कई बार बिहार सरकार के कानून मंत्री ने निरीक्षण कर जल्द ही कोर्ट नवनिर्मित बागवानों शुरू करने का आश्वासन देते रहे।लेकिन हर बार मिल रहा आश्वासन कोरा साबित हो रहा है।
फलस्वरूप फारबिसगंज सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं के दोनों संघ ने संयुक्त रूप से क्रिमिनल कोर्ट शुरू करने और नवनिर्मित टेन कोर्ट भवन में न्यायिक कार्य शुरू करने को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया।जिसके तहत आज काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्य किया गया और जल्द उनलोगों की मांगों की पूर्ति नहीं की गई तो दोनों संघ के वकील अपने को अनिश्चितकाल के लिए न्यायिक कार्यों से अलग रहने के साथ बहिष्कार करने और धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन को मजबूर होंगे।
मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चंद्र वर्मा, महासचिव गोपाल प्रसाद मंडल, एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद, महासचिव सुरेश साह,अनिल सिन्हा, फूलचंद यादव, दिलीप वर्मा, विजय झा, दीपक भारती, संजय यादव, सुरेश प्रसाद देव, रंजीत यादव, पी. एन.सुमन, गौरव राज,राजकुमार झा,युगल किशोर धाड़ीवाल, मदन लाल गुप्ता, रामाशंकर दास,संजय साह,राहुल रंजन,विभूतिकांत झा, विनोद कुमार, मो.मोसबीर, नौशाबा खान, मो. कलाम, मो.इबरार आलम, मो.तालिब, मो.इमरान, श्याम सुंदर शर्मा सहित बड़ी संख्या में दोनों संघ के अधिवक्ताओं मौजूद रहे।

