धमतरी : दशहरा पर्व पर पुलिस लाईन में की गई शस्त्र पूजा

धमतरी, 12 अक्टूबर (हि.स.)। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा के पावन अवसर पर 12 अक्टूबर को स्थानीय पुलिस लाईन धमतरी में परंपरानुसार शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। पूजा को विधिविधान के अनुसार एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने संपन्न कराया। शस्त्र पूजा के उपरान्त रक्षित केन्द्र परिसर में वाहनों की भी पूजा की गई।

शस्त्र पूजा के बाद एसपी आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक ने हर्ष फायर भी किया। इस अवसर पर एएसपी सुशील कुमार नायक, उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव, मणिशंकर चंद्रा, नेहा पवार, रागिनी मिश्रा, होम गार्ड कमांडेन्ट शोभा ठाकुर, वैज्ञानिक अधिकारी अमित कुमार पटेल,रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, निरीक्षक सन्नी दुबे, स्टेनो अखिलेश शुक्ला, उनि अमित बघेल, आरके साहू,सउनि रामावतार राजपूत, आरमोर प्रआर रामविलास मिश्रा, डिगेश शर्मा एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर