
सोनीपत, 15 मार्च (हि.स.)। सोनीपत
जिले के थाना राई पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान मनजीत के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के सिक्टोली
का रहने वाला है।
मामले
की जानकारी के अनुसार पांच फरवरी 2025 को एक महिला ने थाना राई में शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि मनजीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर
जांच शुरू कर दी। थाना राई की जांच टीम में तैनात महिला सहायक उप निरीक्षक संतोष ने
कानूनी प्रक्रिया का पालन किया। पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए गए।
पीड़िता को महिला विशेषज्ञ और लीगल एड से काउंसलिंग भी कराई गई। पुलिस ने कार्रवाई
करते हुए मनजीत को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय
के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना