
सिरसा, 8 मार्च (हि.स.)। सिरसा आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव में प्रेम बजाज ने कृष्ण मेहता को तीन वोटों से पराजित कर प्रधान पद पर विजयी हासिल की है। वहीं उपप्रधान पद पर राजेश ने कुनाल को हराया है। सचिव पद पर राजेंद्र कुमार नड्डा ने विपिन बांसल को पराजित कर जीत हासिल की है। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए पुलिस भी तैनात रही।
जानकारी के अनुसार आढ़ती एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हुई। इस बार मतदान मतपत्रों के माध्यम से करवाया गया। इसके लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी पूर्व प्राचार्य महेंद्र प्रदीप सिंगला के अलावा पूर्व प्रधान हरदीप सरकारिया व गुरदयाल मेहता को जिम्मेदारी दी गई। चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना शुरू हुई। प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे और मुकाबला कृष्ण मेहता व प्रेम बजाज में हुआ। प्रेम बजाज को 291 मत मिले, कृष्ण मेहता को 288 व कीर्ति गर्ग को केवल 13 वोट पड़े और दो वोट रद्द हुए। इसी प्रकार उपप्रधान पद के लिए राजेश व कुनाल मैदान में थे। राजेश को 401 व कुनाल को 193 वोट पड़े, जबकि दो मत कैंसिल हो गए। सचिव पद के लिए राजेंद्र कुमार नड्डा व विपिन बंसल में सीधी टक्कर हुई। राजेंद्र कुमार को 363 व विपिन बांसल को 229 मत मिले और 4 मत कैंसिल हो गए। शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए पुलिस भी तैनात रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Kumar