अंबुबासी महोत्सव की प्रवृत्ति पर मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या को किया नमन

गुवाहाटी, 22 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने 22 से 26 जून तक कामाख्या धाम में आयोजित ऐतिहासिक अंबुबासी महोत्सव के पावन अवसर पर आज मां कामाख्या की आराधना करते हुए इस महोत्सव में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक पेज पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि गुवाहाटी के नीलाचल पहाड़ पर विराजमान मां कामाख्या के पावन अंबुबासी महायोग की प्रवृत्ति के पवित्र अवसर पर जगज्जननी के चरणों में कोटि-कोटि नमन।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस महापर्व के अवसर पर असम पधारे विश्वभर के श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करता हूं।

उन्होंने कहा है कि मां कामाख्या की कृपादृष्टि से सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक शक्ति से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है।

जय मां कामाख्या-

---------------

   

सम्बंधित खबर