भाजपा का स्थापना दिवस उत्सव उल्लास के साथ मनाएं : अमरनाथ यादव
- Admin Admin
- Apr 04, 2025

प्रयागराज, 04 अप्रैल (हि.स.)। हम सभी अपना जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाते हैं। भारतीय जनता पार्टी तो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आमजन के लिए भाजपा सरकार ने एतिहासिक कार्य किए। इसलिए भाजपा पार्टी का स्थापना दिवस यानी जन्मोत्सव भी बड़े धूमधाम उत्सव, उत्साह के साथ मनाते हुए ध्वजारोहण कर सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का कार्य करना है।
उक्त विचार मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने प्रदेश के उत्थान, उन्नति एवं जनकल्याण के लिए समर्पित भाजपा सरकार के सेवा सुशासन और सुरक्षा के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जिला कार्यालय सिविल लाइंस में शुक्रवार को आयोजित जिला कार्यशाला में “उत्सव पर्व“ पर जिला मंडल एवं अभियानों के संयोजकों, सह संयोजकों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने सभी विषयों पर विचार रख बिन्दुवार करणीय कार्यों की जानकारी दी।
पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा इस बार पार्टी चारों विधानसभा में चुनाव लड़ें और मिशन 2026 और मिशन 2027 में जुटकर जिला पंचायत सदस्यों सहित यमुनापार के चारों विधानसभाओं में भाजपा का परचम लहराएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चाहे मेरे साथ बहन, मां, नानी, दादी चाहे जो रिश्ता बना लो पर यमुनापार में भाजपा का परचम लहरा दो। श्रीमती जोशी ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कांग्रेस, सपा का अंतिम समय बताया।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार सुदृढ़, समृद्ध, प्रगतिशील देश बनाने में प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी बहुमुखी चतुर्मुखी विकास से देश व प्रदेश को विकसित कर रही है। अध्यक्षता यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने करते हुए अतिथियों को विश्वास दिलाया कि यमुनापार के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफल कार्यक्रम आयोजित होंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यशाला का संचालन अभियान के जिला संयोजक व जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल ने किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, विनोद प्रजापति, प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर, काशी क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी पटेल, जिला सह संयोजक कमलेश त्रिपाठी, जिला सह संयोजक दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला सह संयोजक सुभाष सिंह पटेल आदि ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष अभियान के मंडल संयोजक सह संयोजक आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र