सोनीपत: दहेज के लिए विवाहिता काे बुरी तरह पीटा, टूटे दांत, आठ पर केस
- Admin Admin
- Feb 04, 2025
सोनीपत, 4 फ़रवरी (हि.स.)। सोनीपत
में एक विवाहिता को पति व अन्य ससुरालजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया है। विवाहिता
का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके मामा को बहला-फुसलाकर उससे शादी रचाई थी। दहेज की मांग
पूरी न होने पति उसे उसके मायके छोड़ गया। पुलिस ने मंगलवार काे महिला थाना में पति के खिलाफ केस
दर्ज किया है।
जानकारी
अनुसार सोनीपत के नांदनौर गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी 26 नवंबर
2023 को झज्जर के गांव ढ़राण में सुखबीर के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के एक व्यक्ति
धूप सिंह ने उसके मामा धर्मपाल को झूठी कहानी सुनाकर उनको शादी के लिए राजी किया। सुखबीर
की पहले तय शादी में लड़की की मृत्यु हो गई थी, जो बाद में झूठ निकला। शादी में परिजनों
ने लगीाग दस लाख रुपए खर्च किए। मोटरसाइकिल, एक लाख रुपए नकद, घरेलू सामान में फ्रिज,
कूलर, वॉशिंग मशीन, टीवी, सोफा सेट और सोने-चांदी के गहनों में चेन, अंगूठी, टॉप्स,
पायजेब आदि दिए गए। पीड़िता के गंभाीर आरोप कि दिल्ली में देवर अमित द्वारा यौन शोषण
का प्रयास, पति का मौन समर्थन, पति-जेठानी के अनैतिक संबंध, सास-जेठानी द्वारा निजी
सामान पर कब्जा, परिवार द्वारा मारपीट, पीड़िता का दांत तोड़ा, दस लाख रुपये अतिरिक्त
दहेज की मांग की गई।
महिला
थाना सोनीपत थाना प्रभारी के अनुसार युवती ने पति व सात अन्य के खिलाफ दहेज के लिए
प्रताड़ित करने की शिकायत दी थी। पुलिस ने दोनों परिवारों की बातचीत कराई और समझौते
के प्रयास किए, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। युवती के पति सुखबीर पर मामला दर्ज किया
है।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना