बिश्नाह के गगन मोटन को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
- DSS Admin
- May 11, 2026
जम्मू,, 11 मई (हि.स.)।
जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र के गांव लसबाड़ा के युवा गगन मोटन को उनकी तकनीकी उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया है। गगन ने “जी टेक्नोलॉजी एआई” नामक एक अभिनव एप विकसित किया है जिसकी सराहना गूगल और राष्ट्रपति भवन द्वारा भी की गई है।
गगन मोटन की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि गांव के युवा की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
बताया जा रहा है कि गगन का विकसित किया गया एआई एप तकनीकी क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देने वाला है। उनकी इस उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से जम्मू-कश्मीर के युवाओं की प्रतिभा भी उजागर हुई है।
---------------

