फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर मिला व्यक्ति का शव

फरीदाबाद, 10 मार्च (हि.स.)। सराय थाना क्षेत्र में दिल्ली बॉर्डर पर मंदिर के बाहर साेमवार काे एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस शव की अभी तक शिनाख्त नही करा पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

फरीदाबाद -दिल्ली बार्डर पर बने प्राचीन शनिदेव मंदिर के महंत कांता प्रसाद ने बताया कि उनको सोमवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि मंदिर की दीवार के पास किसी शख्स का शव पड़ा हुआ है। उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि देखने में मृतक को राहगीर लग रहा है। लेकिन मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि मृतक शख्स की उम्र 50 साल के लगभग है। शव की सूचना मिलने पर सराय थाना क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास से पहचान के लिए कोई कागजात नहीं मिले है। जिसके कारण अभी तक शव की कोई पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है कि शख्स की मौत किसी बीमारी के चलते हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

   

सम्बंधित खबर