औरैया साइबर थाना पुलिस काे मिली बड़ी सफलता
औरैया, 19 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के साइबर थाना औरैया पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 102 गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के पर्यवेक्षण में की गई। विभिन्न थानों में प्राप्त शिकायतों पर साइबर थाना पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए।
मंगलवार को बरामद मोबाइल संबंधित धारकों को सौंपे गए। बरामद मोबाइलों में Vivo, Redmi, Oppo, Realme, Samsung, OnePlus और Motorola समेत विभिन्न कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से मोबाइल सुरक्षा के लिए संचार साथी ऐप डाउनलोड करने और मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

