चंडीगढ़ की सीमाएं सील: किसानों के कूच पर कड़ा पहरा, पुलिस अलर्ट !
- Sunny Kumar Kumar
- Mar 04, 2025

चंडीगढ़ पुलिस ने किए रूट डायवर्ट !
किसानों का बड़ा एलान: आज चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने के लिए पंजाब के किसानों की तैयारी।
सख्त सुरक्षा व्यवस्था: चंडीगढ़ पुलिस ने 2500 जवान तैनात किए, 12 विशेष नाके बनाए।
पंजाब के किसान चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने के लिए कूच करने की तैयारी में है। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए कमर कस ली है। पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।खनौरी और शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में अब चंडीगढ़ तक पहुंच रही है। किसानों ने एलान किया है कि वह पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे। पांच मार्च बुधवार को किसानों ने चंडीगढ़ में पक्के मोर्चा का एलान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक दिन पहले किसान नेताओं के साथ बैठक की थी। बैठक में मुख्यमंत्री मान ने किसानों को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा व धरना लगाने की मंजूरी नहीं दी थी। इसके अलावा किसान चंडीगढ़ कूच के लिए अड़े हुए हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि वह ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ चंडीगढ़ आएंगे। पंजाब के किसानों को चंडीगढ़ में आने से रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से शहर की पंजाब के साथ लगने वाली सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं, किसानों को रोकने के लिए पूरे शहर में 2500 जवानों को तैनात किया जाएगा। पूरे शहर में 12 स्पेशल नाकों पर करीब 1200 जवानों के अलावा एसएचओ व डीएसपी को तैनात किए गए हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं कि अगर किसानों ने चंडीगढ़ कूच कर सड़कों पर जाम लगाया तो बल प्रयोग किया जाए। पुलिस को लाठीचार्ज के आदेश जारी किए गए हैं।
चंडीगढ़ पुलिस ने ये रूट किए डायवर्ट: जीरकपुर बैरियर ,फैंदा बैरियर,सेक्टर 48/49 (डिवाइडिंग रोड),सेक्टर 49/50 (डिवाइडिंग रोड) ,सेक्टर 50/51 (जेल रोड) सेक्टर 51/52 (मटौर बैरियर) ,सेक्टर 52/53 (कजहेड़ी चौक) ,सेक्टर 53/54 (फर्नीचर मार्केट) सेक्टर 54/55 (बैरियर) ,सेक्टर 55/56 (पलसौरा बैरियर) ,नया गांव (बैरियर) ,मुल्लापुर (बैरियर) किया गया है ।
चंडीगढ़। स्टेट समाचार।