मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 को आएंगे बागपत

बागपत, 11 फ़रवरी (हि.स.)। बागपत जनपद में बुधवार 12 फरवरी को मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री यहां छपरौली में चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मंगलवार को मण्डलायुक्त मेरठ ने जिला प्रशासन के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

मंडलायुक्त मेरठ, पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ द्वारा मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए मंगलवार को विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कस्बा छपरौली में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय बागपत उनके साथ रहे। सुरक्षा व्यवस्था देखी गयी और सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए है। यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। छपरौली में 12 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक नो व्हीकल जॉन घोषित कर दिया गया है। गन्ना ढोने वाले ट्रक, व्यावसायिक वाहन बड़े वाहन पर रोक लगा दी गयी है। कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले हल्के वाहन व आपातकालीन वाहनों को ही जाने की इजाजत होगी। कोताना रोड, नहर पटरी, छपरौली चुंगी पर भी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। छपरौली में टांडा हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों को रमाला की ओर डाइवर्जन किया जाएगा।छपरौली में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। रूट जानकारी के लिए यातायात पुलिस द्वारा 9012668666 हेल्पलाइन नंम्बर भी जारी किया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगिआदित्यनाथ बुधवार 12 फरवरी को विधा मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली में 3 दोपहर बजे पहुंचेंगे और चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। रालोद द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर बड़ी तैयारी की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

   

सम्बंधित खबर