इतिहास के पन्नों में 12 फरवरीः स्वामी दयानंद सरस्वती ने नारा दिया- वेदों की ओर लौटो

आधुनिक भारत के चिन्तक तथा आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती का जन्म 12 फरवरी, 1825 को टंकारा में हुआ था जो वर्तमान में गुजरात के राजकोट जिले में आता है। उस समय यह मोरबी रियासत में था। उनके बचपन का नाम 'मूलशंकर' था। उन्होंने वेदों के प्रचार-प्रसार के लिए मुम्बई में आर्यसमाज (श्रेष्ट जीवन पद्धति) की स्थापना की और नारा दिया- 'वेदों की ओर लौटो'।

उन्होंने कर्म सिद्धान्त, पुनर्जन्म तथा संन्यास को अपने दर्शन के स्तम्भ बनाये। उन्होंने ही सबसे पहले साल 1876 में 'स्वराज्य' का नारा दिया, जिसे बाद में लोकमान्य तिलक ने आगे बढ़ाया। प्रथम जनगणना के समय स्वामीजी ने आगरा से देश के सभी आर्य समाजियों को यह निर्देश भिजवाया कि सभी सदस्य अपना धर्म 'सनातन धर्म' लिखवाएं। 30 अक्टूबर 1883 को दीपावली के दिन सन्ध्या के समय स्वामी जी का रहस्यमय परिस्थितियों में निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1502- वास्को द गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए अपने जहाज़ में लिस्बन से रवाना।

1544- इंग्लैंड में राजद्रोह के आरोप में जेन ग्रे को मौत की सज़ा दी गई।

1577- नीदरलैंड के नये गवर्नर आस्ट्रिया के डान जान ने गृहयुद्ध समाप्त करने का आदेश जारी किया।

1610- फ़्रांस नरेश हेनरी चतुर्थ ने जर्मन प्रोटेस्टेंट यूनियन के साथ समझौता किया।

1689- विलियम और मेरी इंग्लैंड के राजा तथा रानी घोषित किये गए।

1762- ब्रिटेन की नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर क़ब्ज़ा किया।

1818- दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।

1882- नीदरलैंड के एमेस्टरडम में सोशल डेमोक्रेटिक संघ की स्थापना।

1885- जर्मन ईस्ट अफ़्रीका कम्पनी का गठन हुआ।

1899- जर्मनी ने स्पेन से मेरिनास कैरोलिन और पिल्यू द्वीप ख़रीदे।

1912- चीन में मंचु वंश ने गद्दी छोड़ दी।

1922- महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया।

1925- उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।

1928- गांधीजी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।

1934- फ़्रांस में श्रमिक आम हड़ताल पर।

1938- जर्मनी की सेना ने ऑस्ट्रिया में प्रवेश किया।

1953- सूडान के बारे में ब्रिटेन और मिस्र के बीच समझौता हुआ।

-सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।

1974- मास्को में नोबेल पुरस्कार विजेता सोवियत संघ के अलेक्जेंडर सोल्जेनित्शिन को गिरफ़्तार किया गया।

1975- भारत ने खुद को चेचक मुक्त घोषित किया।

1979- ईरान के प्रधानमंत्री बख्तियार ने सेना का समर्थन खोने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।

1988-द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सात लाख लोगों की हत्या के सिलसिले में 86 वर्षीय एड्रिया आर्टुकोविक को मुकदमा चलाने के लिए अमेरिका से यूगोस्लाविया भेजा गया।

1996- फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फ़िलिस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।

1998- अमेरिकी कंपनी राइसटेक को बासमती चावल का पेटेंट सं.रा. अमेरिका द्वारा प्रदत्त।

1999- बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू।

2000- पंडित रविशंकर फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कॉमनडियर डीला लीजंड डि आनर'से सम्मानित।

2002- ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 119 लोगों की मौत हुई।

2006- एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार दुनिया से सबसे ज़्यादा बदतर हालात नेपाल में।

2007- बगलिहार पर विश्व बैंक ने अंतिम रिपोर्ट सौंपी।

2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुचर्चित उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधोयक (यूपीकोका) को दोबारा ध्वनिमत से पारित किया।

2009- भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया।

-प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।

2010- हरिद्वार महाकुंभ में सात अखाड़ों के क़रीब पचास हज़ार संन्यासियों और विभिन्न अखाड़ों के लगभग चार हज़ार नागा अवधूतों सहित लगभग 55 लाख श्रद्धालुओं ने पहले शाही स्नान पर गंगा में डुबकी लगाई।

2013- उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

जन्म

1742- नाना फड़नवीस- मराठा राजनेता, जो पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा की सेवा में नियुक्त थे।

1824- दयानंद सरस्वती- आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी संन्यासी।

1871- सी. एफ़. एंड्रयूज- एक ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद् एवं गाँधीजी के सहायक।

1919- सुभाष मुखोपाध्याय- भारत के बांग्ला कवि और साहित्यकारों में से एक थे।

1920- प्राण- हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता।

1924- जी. लक्ष्मणन - भारतीय राजनीतिक दल 'द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम' के राजनीतिज्ञ थे।

1924- धीरेन्द्र ब्रह्मचारी - भारतीय योगाचार्य थे। उनके बचपन का नाम ‘धीरचन्द्र चौधरी’ था।

1928- ललित मोहन शर्मा- भारत के भूतपूर्व 24वें मुख्य न्यायाधीश थे।

1939- चौधरी अजित सिंह (राजनीतिज्ञ)- भारतीय राजनीतिज्ञ और राजनीति के प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे।

1967- चित्रवीणा एन रविकिरण - भारतीय संगीतकार।

1972– अजय नायडू- भारतीय-अमरीकी अभिनेता।

1994- मोहम्मद हुसामुद्दीन- भारतीय मुक्केबाज़ हैं।

1809- चार्ल्स डार्विन- महान प्रकृतिवादी वैज्ञानिक थे।

निधन

2022- राहुल बजाज- भारत के सबसे सफल उद्योगपतियों में से एक थे।

2010- गोपी कुमार पोदिला- प्रसिद्ध विद्वान और भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक थे।

1919- सूफ़ी अम्बा प्रसाद- प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता।

1902- लॉर्ड डफ़रिन- लॉर्ड रिपन के बाद भारत का वायसराय बनकर आया था।

1794- महादजी शिन्दे -रणोजी सिंधिया का अवैध पुत्र और उत्तराधिकारी था।

1713- जहाँदारशाह - बहादुरशाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक था।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस

सर्वोदय दिवस

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

   

सम्बंधित खबर