इतिहास के पन्नों में 13 मार्चः जब सरदार उधम सिंह ने लंदन पहुंच कर बदला पूरा किया
- Admin Admin
- Mar 12, 2025

भारत के महान सपूत एवं क्रान्तिकारी उधम सिंह 31 अप्रैल 1919 को ब्रिटिश शासनकाल में घटित बर्बर जालियाँवाला बाग नरसंहार के प्रत्यक्षदर्शी थे। इस घटना से वीर उधमसिंह तिलमिला गए और माइकल ओ'डायर को सबक सिखाने की प्रतिज्ञा ले ली। अपने इस उद्दश्य की पूर्ति के लिए उधम सिंह ने विभिन्न नामों से अफ्रीका, नैरोबी, ब्राजील और अमेरिका की यात्रा की। सन् 1934 में उधम सिंह लंदन पहुँचे और वहां 9, एल्डर स्ट्रीट कमर्शियल रोड पर रहने लगे। वहां उन्होंने एक कार खरीदी और छह गोलियों वाली एक रिवाल्वर भी खरीद ली।
जलियांवाला बाग हत्याकांड के 21 साल बाद 13 मार्च 1940 को रायल सेंट्रल एशियन सोसायटी की लंदन के काक्सटन हॉल में बैठक थी जहां माइकल ओ'डायर भी वक्ताओं में से एक था। उधम सिंह उस दिन समय से ही बैठक स्थल पर पहुँच गए। अपनी रिवॉल्वर उन्होंने एक मोटी किताब में छिपा ली। इसके लिए उन्होंने किताब के पृष्ठों को रिवॉल्वर के आकार में उस तरह से काट लिया था, जिससे डायर की जान लेने वाला हथियार आसानी से छिपाया जा सके। बैठक के बाद दीवार के पीछे से मोर्चा संभालते हुए उधम सिंह ने माइकल ओ'डायर पर गोलियां दाग दीं। दो गोलियां माइकल ओ'डायर को लगीं जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। उधम सिंह ने वहां से भागने की कोशिश नहीं की और अपनी गिरफ्तारी दे दी। उन पर मुकदमा चला। 4 जून 1940 को उधम सिंह को हत्या का दोषी ठहराया गया और 31 जुलाई 1940 को उन्हें फांसी दे दी गई।
अन्य अहम घटनाएंः
1940: भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए जनरल डायर पर लंदन में गोलियां चलाईं।
1996: कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत-श्रीलंका के बीच हुआ क्रिकेट वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच काफी नाटकीय रहा। एक लाख 10 हजार से ज्यादा संख्या में मौजूद दर्शक भारत की तय मानी जा रही हार पचा नहीं पाए और हुडदंग पर उतर आए। श्रीलंका के 252 रनों के जवाब में भारत ने 120 रन पर अपने आठ विकेट गंवा दिए थे। हुड़दंग के कारण आईसीसी ने श्रीलंका को विजेता घोषित कर दिया।
1997 - मदर टेरेसा ने इन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी के नेतृत्वकर्ता के रूप में सिस्टर निर्मला का चयन किया।
1999 - शेख़ हमाज बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नये शासक बने।
- 23 वर्षों के अंतराल के बाद श्रीलंका सरकार ने हत्या एवं मादक द्रव्य तस्करी सदृश अपराधों के लिए मृत्युदंड की सज़ा पुन: बहाल करने का निश्चय किया।
2002 - राबर्ट मुगावे पुन: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जापान यात्रा प्रारम्भ, सीटीबीटी पर हस्ताक्षर के लिए समय मांगा।
2003 - इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ़्रांस ने नामंजूर किया।
2008 - राज्यपाल ने खाद्य सुरक्षा और मानक संशोधन विधेयक, 2008 को पारित किया।
-'हिन्दुस्तान टाइम्स' और पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलिश सम्मान प्रदान किया गया।
-नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचा।
-सेक्स स्कैण्डल में फंसे न्यूयार्क के गवर्नर एलिमट स्पित्जर ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की।
2009 - सार्क साहित्योत्सव आगरा में शुरू हुआ।
2018 - छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमले में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 जवानों की मौत।
जन्म
1861 - चुनीलाल बसु - भारत के रसायनज्ञ, विज्ञानसाधक, चिकित्सक और देशप्रेमी थे।
1899 - बुर्गुला रामकृष्ण राव- आंध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता।
1971 - आत्मा रंजन- हिंदी के प्रसिद्ध कवि।
1980 - वरुण गांधी- युवा राजनेता।
निधन
1800 - नाना फड़नवीस- एक मराठा राजनेता।
1996 - शफ़ी ईनामदार, हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
2004 - विलायत ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक।
2014 - एस. मल्लिकार्जुनैय्या - भाजपा नेता थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश