इतिहास के पन्नों में 17 मार्चः आधी बांह की शर्ट, पैरों में सैंडल और चुपचाप अनवरत काम करने वाले राजनेता का जाना

देश के पूर्व रक्षामंत्री, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और अपनी सादगी व ईमानदारी से राजनीतिक क्षेत्र में खास पहचान बनाने वाले मनोहर गोपालकृष्ण प्रभु पर्रिकर का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 17 मार्च 2019 को 63 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका जन्म साल 1955 में गोवा के मापुसा गांव में हुआ था।

मनोहर पार्रिकर ने 1978 में आईआईटी बाम्बे से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट डिग्री हासिल की। छात्र जीवन से ही मनोहर पर्रिकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक में सक्रिय थे। वह पढ़ाई के दौरान संघ की शाखा में जाने लगे थे। पढ़ाई पूरी कर वह संघ से जुड़े रहे और बाद में भाजपा में शामिल हुए।

पर्रिकर ​​​गोवा का मुख्यमंत्री रहते कई साल तक मुख्यमंत्री आवास की बजाय अपने घर में रहते थे। विधानसभा जाते समय कई बार सरकारी गाड़ी छोड़कर स्कूटर का इस्तेमाल कर लेते। बिना सुरक्षा के किसी भी टी स्टॉल पर खड़े होकर चाय पीते नजर आ जाते थे। उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का बेझिझक इस्तेमाल करते देखा जाता था। उन्होंने तीन कार्यकाल तक गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। अक्टूबर 2014 से मार्च 2017 तक रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया। जनवरी 2020 में उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1994 - रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय।

1996 - लाहौर में सम्पन्न छठे विल्स विश्व कप का ख़िताब श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को हराकर जीता।

1998 - झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित।

2002 - नेपाल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 68 माओवादी मारे गये।

2003 - श्रीलंका शांति वार्ता का छठा दौर हाकीन, जापान में शुरू।

2006 - अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।

2008- चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ॠण देने के लिए 'चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक' 2008 ध्वनि मत से पारित हुआ।

- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर पहुँचे वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया।

- लोकतंत्र की बहाली के बाद पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू।

2009- बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी बेंचमार्क प्रधान उधारी दरों में 0.5% की कटौती की।

2018- मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा।

जन्म

1864 - जोसेफ़ बैपटिस्टा - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।

1891 - रामनवमी प्रसाद - जाति-भेद के विरोधी और महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे।

1925 - ब्रिगेडियर राय सिंह यादव- महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी थे।

1932 - निरुपमा बोरगोहेन - प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकार हैं जो अपनी रचनाएँ असमिया भाषा में करती हैं।

1933 - सुलोचना चव्हाण - भारतीय लोकगायिका हैं, जो मराठी में अपनी लावणियों के लिए जानी जाती हैं।

1939 - बंगारू लक्ष्मण - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

1946 - पृथ्वीराज चह्वाण - महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।

1962 - कल्पना चावला- भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री।

1990 - साइना नेहवाल- भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।

निधन

2019 - मनोहर पर्रीकर - पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री।

1989 - हेमवती नंदन बहुगुणा - उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ।

1977 - सिद्धेश्वरी देवी - शास्त्रीय संगीत गायिका।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

   

सम्बंधित खबर