इतिहास के पन्नों में 18 फरवरीः भक्तिकाल के समर्थ कवि चैतन्य महाप्रभु का जन्म
- Admin Admin
- Feb 17, 2025

वैष्णव धर्म के भक्ति योग के परम प्रचारक एवं भक्तिकाल के प्रमुख कवियों में से एक चैतन्य महाप्रभु का जन्म 18 फरवरी 1486 में पश्चिम बंगाल के नवद्वीप (नादिया) नामक गांव में हुआ। बाल्यावस्था में इनका नाम विश्वंभर था। गौरवर्ण का होने के कारण लोग इन्हें गौरांग, गौर हरि, गौर सुंदर आदि भी कहते थे। इन्होंने वैष्णवों के गौड़ीय संप्रदाय की आधारशिला रखी और भजन गायकी की नयी शैली को जन्म दिया। उन्होंने 500 साल पहले भविष्यवाणी की थी कि संकीर्तन की यह संस्कृति शहर से शहर और गांव से गांव तक पूरे विश्व में प्रसारित होगी। उनके द्वारा प्रारंभ किए गए महामंत्र नाम संकीर्तन का अत्यंत व्यापक व सकारात्मक प्रभाव आज पश्चिमी जगत तक में है। राजनैतिक अस्थिरता के दिनों में उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता पर बल दिया, जाति-पात, ऊंच-नीच की भावना को दूर करने की शिक्षा दी। उन्होंने विलुप्त वृंदावन को फिर से बसाया और अपने जीवन का अंतिम भाग यहीं व्यतीत किया। कहा जाता है, कि यदि गौरांग ना होते तो वृंदावन आज तक एक मिथक ही होता। चैतन्य महाप्रभु पर बहुत से ग्रंथ लिखे गए, जिनमें श्री कृष्णदास कविराज गोस्वामी विरचित चैतन्य चरितामृत श्री वृंदावन दास ठाकुर रचित चैतन्य भागवत तथा लोचनदास ठाकुर का चैतन्य मंगल प्रमुख हैं।
अन्य अहम घटनाएंः
1695 - फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।
1884 - चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सूडान पहुँची।
1900 - दक्षिण अफ़्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फ़ौजों के सामने हथियार डाल दिए।
1905- श्यामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।
1911 - एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई, जो 10 कि.मी. की थी। विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ, जिसमें 6500 पत्र नैनी ले जाए गये।
1915 - प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।
1930 - प्लूटो की खोज क्लाइड टॉमबा द्वारा की गई। इसे लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल का नौवां ग्रह माना गया, लेकिन बाद में इससे ग्रह का दर्जा वापस ले लिया गया।
1943 - नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।
1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।
1946 - शाही नौसेना विद्रोह मुंबई में हुआ।
1954 - पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में की गई।
1965 - द गांबिया युनाइटेड किंगडम के शासन से स्वतंत्र हुआ।
1965 - चीन द्वारा पाकिस्तान को 60 करोड़ डॉलर का ब्याजमुक्त कर्ज देने के समझौते पर दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने कराची में दस्तख्त किए।
1970 - फ़िलिपीन्स में युवकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के विरोध में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोला।
1971 - भारत और ब्रिटेन के बीच उपग्रह सम्पर्क क़ायम हुआ।
1979 - सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
-अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
1983 - यूएस के इतिहास में सबसे बड़ी लूट की ऐसी घटना हुई, जिसमें 13 लोग मारे गये।
1988 - बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटा दिये गए।
1989 - अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।
1991 - आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।
1998 - सी. सुब्रह्मण्यम को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। वह 1964 से 1966 के बीच भारत के कृषि मंत्री रहे। हरित क्रांति में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
1999 - भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ।
1999 - सं.रा. अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित।
-महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ।
-भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ।
2001 - एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोषी ठहराये जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
2002 - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला।
2003 - दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।
2006 -फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हनिया को नई सरकार का गठन करने को कहा।
2007 - दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके में 68 लोग मारे गए।
2008 -भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।
पाकिस्तान में बरसों के सैनिक शासन के बाद हुए चुनाव में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की 120 सीट पर जीत। नवाज शरीफ की पार्टी को 90 और निवर्तमान राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की पार्टी को 51 सीटें मिलीं।
2009 - लोकसभा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय विधेयक 2009 पेश हुआ।
2014 - आंध्र प्रदेश का विभाजन करके तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव लोकसभा में पारित।
2014 - यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत और सैंकड़ों लोग घायल।
जन्म
2002 - मनु भाकर - भारतीय महिला निशानेबाज़ हैं।
1962 - दमयंती बेशरा - महिला सशक्तिकरण के लिए आवाज उठाने वाली महिला हैं।
1944 - गुरमीत बावा - प्रसिद्ध भारतीय पंजाबी गायिका थीं।
1933 - निम्मी - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।
1927 - अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ - संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक थे।
1927 - ख़य्याम - बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार।
1926 - नलिनी जयवंत - भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।
1925 - कृष्णा सोबती- हिन्दी कवियित्री।
1883 - मदन लाल ढींगरा - महान भारतीय क्रांतिकारी।
1899 - जयनारायण व्यास- स्वतन्त्रता सेनानी।
1857 - मैक्स क्लिंजर - चित्रकला, शिल्पकला और खुदाई कला के जर्मन कलाकार थे।
1836 - रामकृष्ण परमहंस (उर्फ गदाधर चटर्जी) - भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु।
1486 - चैतन्य महाप्रभु - भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक थे।
निधन
1546 - मार्टिन लूथर- जर्मन धर्मसुधारक।
1961 - अनिल कुमार दास - भारतीय वैज्ञानिक तथा खगोलशास्त्री थे। वे कोडाइकनाल वेधशाला के निदेशक रहे थे।
2016 - अब्दुल राशिद ख़ान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश