इतिहास के पन्नों में 19 फरवरीः पत्थरों को जीवंत करने वाले `राम'
- Admin Admin
- Feb 18, 2025

भारत के एक सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार का जन्म 19 फ़रवरी 1925 को महाराष्ट्र में धूलिया जिले के गोन्दुर गाँव में हुआ। उनका पूरा नाम राम वनजी सुतार है। उन्होंने कई महापुरुषों की बहुत विशाल मूर्तियाँ बनायीं, जिससे उन्हें जबर्दस्त प्रसिद्धि मिली।
उन्होंने बड़ी संख्या में मूर्तियां बनाई हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों की प्रमुख इमारतों व स्थानों पर लगी हुई है लेकिन उनकी बनाई कुछ प्रमुख मूर्तियों में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में प्रसिद्ध लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सर्वाधिक ऊंची मूर्ति (182 मीटर अर्थात 597 फीट), 45 फुट ऊँची चम्बल देवी की मूर्ति गंगासागर बाँध मध्य प्रदेश, 21 फुट ऊँची महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति अमृतसर, 18 फुट ऊँची सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति संसद भवन नई दिल्ली, 17 फुट ऊँची मोहनदास कर्मचन्द गान्धी की मूर्ति गान्धीनगर गुजरात, 9 फुट ऊँची भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति जम्मू शामिल है। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर स्थित कृष्ण-अर्जुन रथ भी इन्हीं के द्वारा डिजाइन किया गया है। उनके उल्लेखनीय कार्यों को सम्मानित करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमन्त्रित्व काल में भारत सरकार ने उन्हें 1999 में पद्मश्री से अलंकृत किया। उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार भी मिला। आजकल वे अपने परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं और इस आयु में भी पूर्णत: सक्रिय हैं।
अन्य अहम घटनाएंः
1389 - दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीय की हत्या।
1570 - फ़्रांसीसी सेना की मदद से एंजाऊ के ड्यूक ने दक्षिणी नीदरलैंड पर हमला किया।
1618 - वेनिस शांति संधि के तहत वेनिस और आस्ट्रेलिया का युद्ध समाप्त हुआ।
1674 - ब्रिटिश फ़ौजें डच युद्ध से हट गईं।
1719 - मुग़ल शासक फर्रुख सियर की हत्या।
1807 - तुर्की के साथ युद्ध में रूस को मदद देने ब्रिटिश सैनिक पहुँचे।
1891 - अमृत बाज़ार पत्रिका का प्रकाशन दैनिक के रूप में शुरू हुआ।
1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पर जापानी लड़ाकू विमानों के हमले में 243 लोग मारे गए।
1959 - साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में यूनान, तुर्की और ब्रिटेन के बीच समझौता।
1963 - सोवियत संघ क्यूबा से अपने काफ़ी सैनिक हटाने के बारे में सहमत हुआ।
1986 - देश में पहली बार कम्प्यूटरी कृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत हुई।
1989 - लेबनान में गृहयुद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से मुस्लिम और ईसाई नेता अरब लीग से बातचीत करने कुवैत गए।
1991 - प्रदर्शनकारियों ने रोमानिया के राष्ट्रपति इयान इलूफू के इस्तीफ़े की मांग की।
1993 - हैतो के पास समुद्र में 1500 यात्रियों सहित एक जहाज़ डूबा।
1999 - डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।
2001 - ब्राजील की जेलों में दंगे, 8 मरे, 7000 लोगों को क़ैदियों ने बंधक बनाया, तालिबान लादेन के प्रत्यर्पण को तैयार।
2000 - तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।
2003 -संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इक़बाल शेख़ व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।
2004 - कीटनाशकों और औद्योगिक रसायनों पर प्रतिबंध लगाने वाली स्टॉकहोम संधि का विश्व के 50 से ज़्यादा देशों द्वारा अनुमोदन।
2006 - पाकिस्तान ने हत्फ़ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।
2007 -भारत-बांग्लादेश में आतंकवाद का मुकाबला करने पर सहमति बनी।
2008-संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को उनके महांकाव्य श्री भार्वराधवीयम के लिए वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया।
-पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को करारी शिकस्त मिली।
-फ़िदेल कास्त्रो ने क्यूबा के राष्ट्रपति का पद तथा सैन्य प्रमुख का पद छोड़ा।
2009- केन्द्र सरकार ने उस विधेयक को समाप्त करने का निर्णय किया जिसमें 47 उत्कृष्ट शैक्षिक संस्थानों को आरक्षण के दायरे से बाहर रखने की व्यवस्था की गई थी।
2012 - मैक्सिको के न्यूवो लियोन के जेल दंगे में 44 लोग मारे गये।
जन्म
1473 - निकोलस कॉपरनिकस - प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ थे।
1630 - छत्रपति शिवाजी महाराज- महानतम मराठा शासक।
1892 - इंदिरा राजे - बड़ौदा की राजकुमारी थीं।
1898 - गोकुलभाई भट्ट - राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक।
1900 - बलवंतराय मेहता - भारतीय राजनीतिज्ञ और गुजरात के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
1922 - बेअंत सिंह - पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1925 - राम वी. सुतार - भारत के सुप्रसिद्ध शिल्पकार हैं।
1960- राजीव कुमार - भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त।
1964- सोनू वालिया - फ़िल्म अभिनेत्री।
निधन
1915 - गोपाल कृष्ण गोखले- महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं समाज सुधारक।
1956 - नरेन्द्र देव - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त।
1978 - पंकज मलिक - बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता।
1992 - नारायण श्रीधर बेन्द्रे - प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे।
1999 - ख़ुमार बाराबंकवी - भारतीय शायर थे। उनका वास्तविक नाम मोहम्मद हैदर ख़ान था।
2010- निर्मल पांडे - फ़िल्म अभिनेता।
2017 - अल्तमस कबीर - भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश थे।
2019 - नामवर सिंह - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और प्रमुख समकालीन आलोचक।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश