प्रधानमंत्री मोदी के असम दौरे की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक
- DSS Admin
- Jun 15, 2026
गुवाहाटी, 15 जून (हि.स.)। आगामी 1, 2 और 3 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के असम दौरे को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में असम सरकार की कैबिनेट मंत्री अजंता नेओग ने भाग लिया।
मंत्री अजंता नेओग ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए आज बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में पर्यटन विभाग, गुवाहाटी नगर निगम तथा अंतर्देशीय जल परिवहन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संबंधित विभागों के साथ विस्तृत चर्चा कर प्रधानमंत्री के तीन दिवसीय असम प्रवास के दौरान प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों के सुचारू एवं सफल आयोजन को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।
------------

