दिल्ली अग्निकांड पर ममता बनर्जी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

कोलकाता, 03 जून (हि.स.)। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दिल्ली के मालवीय नगर में हुई भीषण आग की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ममता बनर्जी ने अपने संदेश में कहा कि मालवीय नगर में हुई दुखद अग्निकांड की घटना से वह अत्यंत व्यथित हैं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। साथ ही प्रभावित परिवारों को इस दुखद घड़ी में शक्ति, साहस और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। ममता बनर्जी ने इसे एक हृदयविदारक त्रासदी बताते हुए सभी प्रभावित लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

---------------

   

सम्बंधित खबर