इलेक्ट्रिक ऑटो चालक ने अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन

जम्मू,, 17 जून (हि.स.)।

जम्मू के सतवारी क्षेत्र में स्थित एक निजी ऑटो कंपनी से परेशान एक इलेक्ट्रिक ऑटो चालक ने जम्मू प्रैस क्लब में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। चालक ने टेडीबियर बनकर ढोल की थाप पर नृत्य किया और मीडिया के सामने कंपनी पर उसे परेशान करने के आरोप लगाए। उसने कहा कि कंपनी की नीतियों और व्यवहार के कारण उसे लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान उसने यह भी चेतावनी दी कि यदि उसकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह अपने ऑटो को कंपनी के शोरूम के सामने आग के हवाले कर देगा।

---------------

   

सम्बंधित खबर