ट्रैक्टर की चपेट में आकर पांच वर्षीय मासूम की मौत

देवरिया, 17 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में खुखुन्दू थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में एक पांच वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

थानेदार खुखुन्दू राहुल सिंह ने बताया कि हादसे में प्रियाशु (5) पुत्र मुलायम निवासी पकड़ी गांव का रहने वाला था। बच्चा अपनी मौसी दिव्या की शादी में थाना क्षेत्र के करकटहीया परासिया आया हुआ था।

बालक प्रियाशु की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए मौसी निशा के साथ गए थे। वापस आते समय सीसई ढाला के पास दोनों पहुंचे ही थे कि टैक्टर ने टक्कर मार दिया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मासूम को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि प्रियाशु अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक छोटी बहन है।

ग्रामीणों के अनुसार हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

-----------

   

सम्बंधित खबर