फरीदाबाद : आईपीओ में निवेश के नाम पर फ्रॉड, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद, 11 मार्च (हि.स.)। शेयर मार्किट व आई.पी.ओ. में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर एक करोड़ 38 लाख रुपए के फ्रॉड के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने चौथा आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार काे बताया कि गिरफ्तार आरोपी त्रिलोक चंद शर्मा निवासी गांव अम्बापुरा जिला टोंक राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा ने तकनीकी सहायता से राजस्थान से गिरफ्तार किया है। इस बारे में सेक्टर-21 में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें बताया कि उसको 11 सितम्बर 2024 को व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल आया। शिकायतकर्ता को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोडा जिसके बाद एक ग्रुप में से एक व्यक्ति ने 29 सितम्बर को अमेज़ॉन गिफ्ट कार्ड भेजा। जब शिकायतकर्ता ने गिफ्ट कार्ड को रिडीम किया तो उसका स्क्रीन शॉट सांझा करने के लिए कहा। इसके बाद शिकायतकर्ता को एक अन्य व्हाट्सएप ग्रुप से लिंक भेजा गया। फिर एक ऐप डाउनलोड करने करने को कहा। इसके बाद सत्यापन के लिए आधार कार्ड भेजने के लिए कहा गया। इसके लिए न्यूनतम एकल जमा 50 हजार रुपए था। जिसमें बैंक खाते से ही पैसे जाएगे। आरोपी ने लालच में आकर अपने खाते से एक करोड़ 38 लाख रुपये का फर्जी ऐप के माध्यम से निवेश किया। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर एनआईटी में मामला दर्ज किया गया है। साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी त्रिलोक चंद शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी त्रिलोक चंद खाता धाराक है। जिसने अपना खाता आगे कमीशन के नाम पर आगे दिया था। आरोपी के खाते में दाे लाख रुपए आए थे। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण सैनी, रजत जैन व खुशी चौधरी गिरफ्तार किया जा चुका है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

   

सम्बंधित खबर