उद्योगपति गौतम अडानी बिहार के सारण में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल अदानी सेंटर फॉर आई डिजिज का करेंगे भूमि पूजन
- DSS Admin
- May 16, 2026
पटना, 16 मई (हि.स.)। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडनी रविवार को बिहार के सारण जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
यह कार्यक्रम अडानी फाउंडेशन और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में किफायती स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सारण जिले के मस्तिचक गांव में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल अडानी सेंटर फॉर आई डिजिज एवम अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल अदानी ट्रेनिंग सेंटर फॉर ऑपथैल्मिक मेडिसिन बिहार से शुरुआत करते हुए, भारत के ग्रामीण क्षेत्रों से अंधापन एवम दृष्टिदोष के उन्मूलन की दिशा में साझा संकल्प होगा।
कार्यक्रम में उद्योगपति गौतम अडनी के साथ डॉ प्रीति अडनी, चेयरपर्सन, अडानी फाउंडेशन, प्रणव अडनी डाइरेक्टर अडनी इंटरप्राइजेज और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की ओर से मृत्युंजय तिवारी, को-फाउंडर, सीइओ एवम एक्जीक्यूटिव ट्रस्टी, रविकांत, चेयरमैन, एड्वाइजरी बोर्ड, (प्रो) डॉ राजवर्धन आजाद चेयरमैन क्लीनिकल एवम रिसर्च एड्वाइजरी बोर्ड, डॉ अजित कुमार पोद्दार, मेडिकल डायरेक्टर उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम की प्रेरणा गौतम अडानी के “सेवा ही साधना है” के दर्शन से जुड़ी बताई जा रही है। यह विचार राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन में सेवा की भूमिका को प्रमुखता देता है तथा देशभर में समूह की सामाजिक और जनकल्याणकारी पहलों का आधार रहा है।
उद्योगपति गौतम अडानी की यह यात्रा व्यापार, स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक नीति से जुड़े क्षेत्रों में विशेष चर्चा का विषय बनी हुई है।
---------------

