हिसार : भाजपा ने चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से मांगे आवेदन : अशोक सैनी
- Admin Admin
- Feb 06, 2025
![](/Content/PostImages/6355a077b989643c3dd819aed1fceca9_891215567.jpg)
जिला कार्यालय पहुंचकर अपने आवेदन जमा करवा रहे चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता
हिसार, 6 फरवरी (हि.स.)। नगर निगम चुनाव की घोषणा होते ही सत्तारूढ़ भारतीय
जनता पार्टी ने चुनाव की तैयारियां तेेज कर दी है। पार्टी ने चुनाव लड़ने के इच्छुक
कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे हैं ताकि वे आवेदन पार्टी को भेजे जा सकें।
जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने गुरुवार को बताया कि पार्टी संगठन के निर्देशानुसार
नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत
से बने मजबूत संगठन के बल पर भाजपा ऐसी पार्टी है जो हर समय हर चुनाव के लिए तैयार
रहती है। संगठन ने चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे हैं, और इसके
तहत जिला कार्यालय में भारी संख्या में चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता अपने आवेदन दे
रहे हैं।
मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि निगम चुनाव की घोषणा व पार्टी
द्वारा आवेदन मांगे जाने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यकर्ता भारी संख्या
में जिला अध्यक्ष के समक्ष अपने आावेदन जमा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं
का सम्मान करने वाली पार्टी है और चुनाव लड़ने के लिए आवेदन मांगा जाना इसका सबसे बड़ा
प्रमाण है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर