दीक्षांत समारोह में विधायक रमाप्रसाद गिरी और शंकर गुच्छैत ने की राज्यपाल से भेंट

पश्चिम मेदिनीपुर, 03 जून (हि. स.)। जिले के विद्यासागर यूनिवर्सिटी के 23वें दीक्षांत समारोह में बुधवार को सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर नारायणगढ़ के विधायक रमा प्रसाद गिरी और मेदिनीपुर के विधायक शंकर गुच्छैत ने राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

समारोह में राज्य के विभिन्न हिस्सों से शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी, विशिष्ट अतिथि और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जानकारी के अनुसार, मुलाकात के दौरान शिक्षा के विकास, उच्च शिक्षा के विस्तार और जिले की समग्र प्रगति जैसे विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और समारोह की सफलता की कामना की।

गौरतलब है कि विद्यासागर विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह में कई मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्री और सम्मान प्रदान किए गए। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उच्च शिक्षा के महत्व को रेखांकित करना था।

---------------

   

सम्बंधित खबर