गुरुग्राम में 41 प्रतिशत व मानेसर में 66 प्रतिशत मतदान

-गुरुग्राम के मतदाताओं ने किया हैरान-वोटर लिस्ट में नाम नहीं, बूथों को लेकर भी रही असमंजस की स्थिति

-गुरुग्राम नगर निगम में हैं 9 लाख 2 हजार 779 मतदाता

-मानेसर नगर निगम में हैं 97073 मतदाता

गुरुग्राम, 2 मार्च (हि.स.)। नगर निगम गुरुग्राम और मानेसर के चुनाव रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। एकाध जगह पर ईवीएम में खराबी आई। गुरुग्राम में निकाय चुनावों को लेकर जो उत्साह चुनाव प्रचार में नजर आ रहा था, वह उत्साह मतदान के दिन नजर नहीं आया। गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में मतदान करने के लिए लोग कम ही बाहर निकले। मानेसर निगम क्षेत्र में फिर भी लोग मतदान करने के लिए लाइनों में लगे रहे। समाचार लिखे जाने तक गुरुग्राम नगर निगम में मत प्रतिशत 41.8 रहा, वहीं मानेसर नगर निगम में मत प्रतिशत 66.2 रहा।

गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में कुल मतदाता 9 लाख 2 हजार 779 हैं। मानेसर नगर निगम के मतदाताओं की संख्या 97073 है। गुरुग्राम नगर निगम में सुबह 8 बजे शुरू हुए मतदान के बाद 10 बजे तक दो घंटे में 1.0 प्रतिशत (8869) वोट पोल हुए। 11 बजे तक 7.7 प्रतिशत (63938) वोट डाले गए। पोलिंग की रिपोर्ट के अनुसार 12:30 बजे तक 12.4 प्रतिशत (111766) वोट पोल हुए।

सवा एक बजे तक वोट पोलिंग का आंकड़ा थोड़ा बढक़र 15.7 प्रतिशत (141702) वोटों का हो गया। गुरुग्राम में सवा एक बजे से डेढ़ बजे के बीच पोलिंग में थोड़ी तेजी आई। सवा एक बजे तक पोलिंग 16.6 प्रतिशत (149779) पोलिंग हुई थी। गुरुग्राम निगम क्षेत्र में दोपहर बाद पौने 3 बजे तक 26.1 प्रतिशत (235864) वोट पोल हुए। इसके आधे घंटे बाद सवा तीन बजे तक 28.5 प्रतिशत (257077) वोट पोल हुए। शाम 04:20 बजे तक 32.5 प्रतिशत (293446) वोट डले। गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में पौने 5 बजे तक 35 प्रतिशत (316049) वोट लोगों ने डाले। साढ़े 5 बजे तक यहां पोलिंग बढक़र 36.9 प्रतिशत (332869) हो गई। नगर पालिका फर्रुखनगर में 76.7 प्रतिशत, पटौदी-जाटौली मंडी में 73.9 प्रतिशत और सोहना नगर परिषद में सबसे कम 35.9 प्रतिशत वोट पोल हुए। गुरुग्राम जिला में कुल 45.5 प्रतिशत वोट डाले गए।

मानेसर नगर निगम में अच्छी-खासी हुई पोलिंग

मानेसर नगर निगम क्षेत्र में मतदान अच्छा-खासा हुआ। यहां समाचार लिखे जाने तक मतदान प्रतिशत 64.4 रहा। सुबह 8 बजे शुरू हुए मतदान के बाद 10 बजे तक दो घंटे में 4.2 प्रतिशत (3956) वोट डाले गए। 11 बजे तक 9.4 प्रतिशत (9106) वोट पोल हुए। इसके डेढ़ घंटे बाद सवा 1 बजे तक 32.1 प्रतिशत (31181) वोट पोल हुए। मानेसर निगम क्षेत्र में 2 बजे तक 33.9 प्रतिशत (32919) वोट डाले गए। इसके बाद 02:41 बजे तक 45.7 प्रतिशत (44404) वोट पोल हुए। अगले आधे घंटे में सवा तीन बजे तक 48.9 प्रतिशत (47434) वोटिंग हुई। शाम 04:20 बजे तक 58.6 प्रतिशत (56890) वोट डले। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में पौने 5 बजे तक 58.9 प्रतिशत (57174) वोटों की पोलिंग हुई। साढ़े 5 बजे तक यहां पोलिंग बढक़र 61.7 प्रतिशत (59851) हो गई। समाचार लिखे जाने तक मानेसर में 66.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

   

सम्बंधित खबर