विहिप-बजरंग दल ने लगाया विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 225 लोगों की हुई जांच
- DSS Admin
- Jul 08, 2026
मुरादाबाद, 08 जुलाई (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, दीनदयाल प्रखंड मुरादाबाद महानगर द्वारा सेवा सप्ताह-2026 के अंतर्गत शिव मंदिर, नवीन नगर में बुधवार को विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से शाम तक लगभग 225 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। लोगों ने परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क लाभ भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. राजकमल गुप्ता ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना तथा 'सेवा ही संगठन का परम धर्म है', के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवदीप अग्रवाल, विपिन गुप्ता, गौरव दुबे, उदित सिंघल, आदित्य भटनागर, रेखा दिवाकर उपस्थित रहीं।
----------

