आईसीएआई के स्टूडेंट्स नेशनल टैलेंट सर्च कार्यक्रम में सीए के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

रांची, 25 मई (हि.स.)। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (आईसीएआई) की रांची शाखा की ओर से ब्रांच लेवल सीए स्टूडेंट्स नेशनल टैलेंट सर्च 2026 का आयोजन रांची में उत्साह के साथ सोमवार को सम्पन्न हुआ।

प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में सीए विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक, सांस्कृतिक और नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करना था। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपने हुनर से उपस्थित लोग और निर्णायकों को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता के विजेताओं में डिबेट प्रतियोगिता में पारुल गोकुलका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक प्रतियोगिता में कीर्ति कुमार जैन विजेता बने। पोएट्री प्रतियोगिता में कश्यप ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता में उत्कर्षिता वर्मा ने शानदार वाक्पगटुता का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। क्विज प्रतियोगिता में यश धनुका और कुणाल चौधरी की टीम विजेता रही। स्केचिंग प्रतियोगिता में वैभव पांडेय ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

चेस प्रतियोगिता में यशराज अग्रवाल विजेता

वहीं चेस प्रतियोगिता में यशराज अग्रवाल विजेता बने। पिच डेक प्रतियोगिता में शिखिल ढींगरा, रितिका मोदी और यश आनंद सिन्हा की टीम ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में सीए आनंद प्रसाद, सीए नयन बोरा, सीए अनुप कुमार, सीए प्रव्याजोत कौर, सीए आलिशा सिंह, ऋतु गोयनका और सीए अंकित राजगरिया शामिल थे। सभी निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मौके पर रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि आईसीएआई हमेशा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा है। उन्होंने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---------------

   

सम्बंधित खबर