आईसीएआई के सीए विद्यार्थियों ने किया एंबिशन इंटरप्राइजेज का औद्योगिक भ्रमण

रांची, 21 मई (हि.स.)। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई), रांची शाखा के सीए विद्यार्थियों ने गुरुवार को टाटीसिलवे, रांची स्थित एम्बिशन इंटरप्राइजेज लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया। इस इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन रांची शाखा के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए हरेंदर भारती और कार्यकारिणी सदस्य सीए भुवनेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर एम्बिशन इंटरप्राइजेज लिमिटेड के डायरेक्टर सीए आदित्य मस्कारा भी उपस्थित थे।

इस इंडस्ट्री विजिट में कुल 25 सीए विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इंडस्ट्रियल विजिट के दौरान विद्यार्थियों को फर्नीचर निर्माण प्रक्रिया, कच्चे माल के प्रबंधन, मशीनों के संचालन, गुणवत्ता नियंत्रण और उत्पादन प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। विद्यार्थियों ने उद्योग में अकाउंटिंग, कॉस्ट मैनेजमेंट, इन्वेंट्री कंट्रोल और व्यवसायिक संचालन के व्यावहारिक पहलुओं को नजदीक से समझा।

इस भ्रमण से विद्यार्थियों को औद्योगिक कार्यप्रणाली और कॉर्पोरेट वातावरण का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त हुआ, जो उनके पेशेवर ज्ञान और कौशल विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। साथ ही विद्यार्थियों ने उद्योग में आधुनिक तकनीकों और प्रबंधन प्रणाली के उपयोग को भी प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा।

इस अवसर पर सीए हरेंदर भारती ने कहा कि इस प्रकार के इंडस्ट्रियल विजिट से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है, जिससे वे उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। उन्होंने कहा कि आईसीएआई, रांची शाखा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक और औद्योगिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर