मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लॉन्च किया मां और बच्चे की सेवाओं के लिए 'जननी' पोर्टल, बदला गया बिधाननगर अस्पताल का नाम
- DSS Admin
- Jul 01, 2026
कोलकाता , 01 जुलाई (हि.स.)। डॉ. बिधान चंद्र राय की जयंती एवं पुण्यतिथि पर राज्य सरकार ने एक बड़ा परिवर्तन किया। इस मौके पर बिधाननगर महकमा अस्पताल का नाम बदला गया। अब इस अस्पताल का नया नाम डॉ. बिधान चंद्र रॉय मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल है। इसके साथ ही, राज्य सरकार ने मां और बच्चे की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 'जननी' पोर्टल लॉन्च किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत में, डॉ. बिधान चंद्र रॉय की बड़ी मूर्ति पर माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर प्रोग्राम की शुरुआत की गई। मौके पर नगर मंत्री अग्निमित्र पाल एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
प्रशासन का दावा है कि मां और बच्चे को सही समय पर सही स्वास्थ्य परिसेवा देने के उद्देश्य से जननी पोर्टल लॉन्च किया गया है। सरकारी अस्पतालों में नए जन्मे बच्चों और प्रसूतियों के लिए खास इंतज़ाम किए जाएंगे। साथ ही बुधवार को दो सौ एम्बुलेंस का भी उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री ने शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा विधायक तरुण ज्योति तिवारी और पीयूष कनुरिया को नेशनल प्रोग्राम फॉर द कंट्रोल ऑफ ट्यूबरकुलोसिस का सर्टिफिकेट दिया।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों की मॉनिटरिंग के लिए स्वास्थ्य भवन के कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने राज्य में 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' की शुरुआत की।
सूत्रों के मुताबिक, सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य परिसेवा को लेकर आम लोगों की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों को खत्म करने के लिए राज्य सरकार ने एक कंट्रोल रूम शुरू किया है। स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य भवन के कंट्रोल रूम से राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों की स्थिति पर नज़र रखेंगे। नादिया जिले के ड्रग कंट्रोल रूम का आज उद्घाटन किया गया। राज्य सरकार की पहल पर बुधवार को बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ब्रेकीथेरेपी परिसेवा का भी उद्घाटन किया गया।
---------------

