सीयू को दूसरी बार मिली आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग वुमेन चैंपियनशिप की मेजबानी

धर्मशाला, 12 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश को एक बार फिर आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग वुमेन चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 17 फरवरी इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में किया जाएगा। चैंपियनशिप हेतू केंद्रीय विश्वविद्यालय ने विभिन्न समितियों का गठन किया है। चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न 117 विश्वविद्यालयों के 320 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगी। 14 फरवरी को प्रतियोगिता का शुभारंभ कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डा. राजीव भारद्वाज करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी केंद्रीय विश्वविद्यालय को आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के आयोजन का मौका मिला था, जिसे केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बखूबी निभाया था। इसी के चलते अब पुन: आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग वुमेन चैंपियनशिप करवाने का अवसर केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश को दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया

   

सम्बंधित खबर