दिल्ली के उपराज्यपाल ने की वर्षा जल संचयन की तैयारियों की समीक्षा
- DSS Admin
- Jun 11, 2026
नई दिल्ली, 11 जून (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को राजधानी में वर्षा जल संचयन की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक की। इस बैठक में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह जानकारी सोशल मीडिय अकाउंट ‘एलजी दिल्ली’ पर साझा की गई है।
उपराज्यपाल ने वर्षा जल संचयन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मरम्मत के काम में तेजी लाने और मॉनसून सीजन से पहले ही सभी वर्षा जल संचयन तंत्र पूरी तरह से चालू करने की निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे भविष्य की योजना, ग्राउंडवाटर रिचार्ज और लंबे समय तक पानी बचाने की कोशिशों के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने के मकसद से दिल्ली में मौजूद सभी वर्षा जल संचयन ढांचे की कुल क्षमता का व्यापक आकलन करें।
---------------

