उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने यमुना नदी में प्रदूषण के लिए आआपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने यमुना नदी में प्रदूषण के लिए सोमवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार को जिम्मेदार ठहराया ।उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना की सफाई कभी भी 'आआपा' प्राथमिकता नहीं थी।

यमुना पर छाई सफेद झाग की परत का जिक्र करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि आदि अनंत से दिल्ली की जीवन रेखा रही यमुना का महत्व महापर्व छठ के समय कहीं अधिक हो जाता है । यमुना का यह हाल, दिल्ली की जनता का दर्द देखा नहीं जाता। ऐसी दुर्दशा का जिम्मेवार कौन है?

सक्सेना ने दिल्ली सरकार से सवाल करते हुए कहा कि किसने यमुना की सफाई के दावे कर इसमे डुबकियाँ लगाने की घोषणा की ।

उपराज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश पर पिछले साल शुरू किए गए यमुना पुनरुद्धार के काम को कोर्ट से रुकवाया?

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

   

सम्बंधित खबर