चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ: ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 27 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लखनऊ महानगर की सभी विधानसभाओं में सरकार की उपलब्धियों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैंट विधानसभा आलमबाग चंदन नगर गुलाब वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले 8 वर्ष में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। प्रदेश में सड़कों, पुलों, बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

उन्हाेंने कहा कि, आठ वर्षों में प्रदेश ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है। इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर लॉ एंड ऑर्डर और उद्योग जगत में उत्तर प्रदेश में अहम भूमिका निभाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री ने 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी का जो लक्ष्य रखा है। उसको पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश की सक्रिय भागीदारी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी का लक्ष्य रखा है। जिसको प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती थी। 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश में अराजकता और असुरक्षा का सफाया हुआ है और कानून राज्य स्थापित हुआ है। संगठित अपराधी और माफिया समाप्त किया जा चुके है और जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही है।

प्रातः मध्य विधानसभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी मुकेश शर्मा ने लखनऊ नगर निगम के सामने झंडा वाला पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि रक्षामंत्री

राजनाथ सिंह के प्रयासों से लखनऊ में 25 से ज्यादा फ्लाइओवर, रिंग रोड, गोमती नगर का विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन, टर्मिनल 3 एयरपोर्ट बनकर जनता को समर्पित हो चुके हैं। लखनऊ में ब्रह्मैस्त्र मिसाइल का निर्माण शीघ्र आरम्भ होने जा रहा है। मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए 38 करोड़ की लागत से सीएसआर फंड से सभी विधानसभाओं में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रदेश में आज सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट है। एशिया का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में बन रहा है। प्रतिदिन 9 किलोमीटर रोड का निर्माण हो रहा है। नई दिल्ली से लेकर मेरठ तक रैपिड रेल भी जल्द ही प्रारम्भ होने जा रही है।

एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन का कार्य किया जा रहा है जो प्रदेश में विकास को गति देगा। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि लखनऊ के हर वार्ड में बड़े स्तर पर विकास हुए है। मध्य विधानसभा में भी नगर निगम द्वारा 70-80 करोड़ से अधिक के विकास कार्य हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर