राष्ट्रीय खेल : विभिन्न भार वर्गों के 27 बॉक्सिंग मुकाबले खेले गए

पिथौरागढ़, 02 फरवरी (हि.स.)। 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत पिथौरागढ़ के हरि सिंह थापा स्पोट्र्स कॉलेज में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रविवार को विभिन्न भार वर्गों के 27 मुकाबले खेले गए। इस दौरान मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि यह पिथौरागढ़ के लिए सौभाग्य है कि 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत बॉक्सिंग का प्रतिनिधित्व मिला। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।

मुकाबलों में 14 पुरुष और 13 महिला वर्ग के मुकाबले हुए। 51 किग्रा भार वर्ग में उत्तराखंड के दीपक कुमार व अरुणाचल प्रदेश के हेलीतांड तारा, मंडेंगबाम जडूमनि एसएससीबी व अंकित चौहान (उत्तर प्रदेश), 57 किग्रा भार वर्ग में आशीष कुमार (हिमाचल प्रदेश) व अंकित (चंडीगढ़), मनीष राठौर (उत्तर प्रदेश) व ललरु आतेपफला (मिजोरम), 63.5 किग्रा भार वर्ग में रतनदीप शर्मा (उत्तर प्रदेश) व शिव थापा (असम), थामस लेलिन्सन मैतेई (मणिपुर) व संतोष एचके (कर्नाटक), 71 किग्रा भार वर्ग में एमडी, राहिल (महाराष्ट्र) व ब्राडन ओएनम (मणिपुर), साहिल चौहान (हरियाणा) व सचित कुमार साव (झारखंड), 80 किग्रा भार वर्ग में पुष्पेंद्र सिंह (राजस्थान) व आकाश दास (झारखंड), कुमार गौनी (तेलंगाना) व घनश्याम सिंह (बिहार), 92 किग्रा भार वर्ग में विशाल एसएससीबी व नवीन कुमार (हरियाणा), कपिल पोखरिया (उत्तराखंड) व जगदीश्वरन (कर्नाटक), 92 किग्रा से अधिक भार वर्ग में नवजोत सिंह (चंडीगढ़) व हेमंत कुमार रत्नम (आंध्र प्रदेश), रोशन कुमार झा (झारखंड) व अब्दुल्ला जावीद जाबरी (तेलंगाना) के मध्य मुकाबले खेले गए।

महिला वर्ग के 50 किग्रा भार वर्ग में पूर्वी कर्माकर (बंगाल) व एकता सरोज (पंजाब), निवेदिता कार्की (उत्तराखंड) व सोनिया तामांग (मेघालय), 54 किग्रा भार वर्ग में एकोन मिली (असम) व मोनिका मेहता (उत्तराखंड), बनिशा मार्की (मेघालय) व श्वेता (दिल्ली), 57 किग्रा भार वर्ग में आरोती डोले (असम) व पूर्णिमा सेठी (ओडिशा), विनाक्षी ढोटा (हिमाचल प्रदेश) व तन्नू (हरियाणा), 60 किग्रा भार वर्ग में टीसी एल ति (मिजोरम) व निबेदिता स्वाइन (ओडिशा), मनीषा (हरियाणा) व अर्पणा चिलुवेरु (तेलंगाना), 66 किग्रा भार वर्ग में अलेना थाउनाओजम देवी (मणिपुर) व दीपिका (हिमाचल प्रदेश), अंकुशित बोरो (असम) व कोमलप्रीत कौर (पंजाब), 75 किग्रा भार वर्ग में अलीशा एम सन्नी (केरल) व गितिमोनी गोगई (असम), जिज्ञासा राजपूत (मध्यप्रदेश) व एकता (हिमाचल प्रदेश) और पंजाब की कोमल व दिल्ली की रिया के मध्य मुकाबले खेले गए। मुकाबले देखने को लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ उपस्थित थी।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

   

सम्बंधित खबर