एसएसबी ने 4.24 लाख नेपाली मुद्रा के साथ फारबिसगंज के राजेश चौधरी को किया गिरफ्तार
- DSS Admin
- May 20, 2026
अररिया 20 मई(हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी )56 वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी जोगबनी की टीम ने बॉर्डर चेकपोस्ट पर स्कूटी सवार फारबिसगंज निवासी को 4.24 लाख रूपये के साथ हिरासत में लिया।
एसएसबी 56 वीं वाहिनी आई समवाय जोगबनी की विशेष टीम ने भारतीय बोर्डर में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 180 के नजदीक यह कार्रवाई की।एसएसबी की टीम ने भारत से नेपाल जा रहे स्कूटी सवार फारबिसगंज के रामपुर वार्ड संख्या एक निवासी राजेश चौधरी को रोक कर जब उनकी तलाशी ली तो स्कूटी की डिक्की से 4 लाख 24 हजार नेपाली करेंसी बरामद किया गया।जिसके बाद स्कूटी सहित नेपाली करेंसी को जब्त कर एसएसबी ने राजेश चौधरी को हिरासत में लिया।
एसएसबी ने पूछताछ और आवश्यक कार्यवाही के बाद हिरासत में लिए गए युवक समेत जब्त स्कूटी और राशि को फारबिसगंज कस्टम के सुपुर्द आगे की कार्रवाई के लिए कर दिया।

