मोदी सरकार की योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया : भागीरथ चौधरी
- DSS Admin
- Jun 16, 2026

मुरादाबाद, 16 जून (हि.स.)। केंद्र सरकार में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने मंगलवार को जनपद मुरादाबाद में 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के थीम के साथ पंचायत भवन परिसर में आयोजित विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन व अवलोकन किया इसके साथ ही विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित भी किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने मंगलवार को मुरादाबाद में संविधान पार्क में स्वच्छता अभियान व माल्यार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेकर, हनुमान वाटिका में वृक्षारोपण किया और रामगंगा विहार स्थित मोती महल में निर्यातकों व उद्यमियों से संवाद किया। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने सरकार का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। केंद्र सरकार की नीतियां गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है।
उन्होंने आगे बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए से हटाकर अपना वादा पूरा किया। आज देश में 81 करोड़ से अधिक जनता को मुफ्त अनाज मिल रहा है। 11 करोड़ से अधिक किसान सम्मान निधि वितरित हो रही है। 25 करोड़ से अधिक जनता गरीबी से बाहर निकली है। इसके अलावा तीन तलाक से छुटकारा दिलाने का काम केन्द्र सरकार ने किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने आगे कहा कि प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और पशुपालन आधारित कृषि प्रणाली भारतीय कृषि को अधिक टिकाऊ, लाभकारी एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने, मृदा स्वास्थ्य सुधारने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक प्रभावी पहलें की गई हैं। उन्होंने किसानों से संतुलित उर्वरक उपयोग अपनाने और वैज्ञानिक सलाह के आधार पर खेती करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ मिट्टी, सशक्त किसान, समृद्ध भारत” के संकल्प को साकार करने में खेत बचाओ अभियान एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता अभियान है। कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन और किसानों की सक्रिय भागीदारी से खेती को अधिक उत्पादक, टिकाऊ और भविष्य के लिए सुरक्षित बनाया जा सकता है।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल व महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने संयुक्त रूप से की और संचालन महानगर महामंत्री विशाल त्यागी ने किया।

