भागलपुर, 18 मई (हि.स.)। भागलपुर प्रमंडल के नए प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने से पहले सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह से कार्यभार संभाला।
पदभार ग्रहण करने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि वह पहले भी भागलपुर में जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं और दोबारा भागलपुर में जिम्मेदारी मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भागलपुर शहर में जाम की समस्या काफी बड़ी है और इसे दूर करने के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा कर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार में तेजी से विकास हो रहा है और भागलपुर प्रमंडल के विकास को लेकर भागलपुर एवं बांका के जिलाधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
---------------

