आरएस पुरा के किसानों ने जम्मू डिवकॉम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
- DSS Admin
- Jun 01, 2026
जम्मू,, 01 जून (हि.स.)।
कांग्रेस नेता टीएस टोनी की अध्यक्षता में आरएस पुरा क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान जम्मू स्थित डिवीजनल कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। किसानों ने हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदाओं और प्रतिकूल मौसम के कारण फसलों को हुए भारी नुकसान का मुद्दा उठाते हुए प्रभावित किसानों के बिजली बिल माफ करने की मांग की। किसानों का कहना था कि फसल बर्बाद होने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में सरकार को राहत प्रदान करनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द राहत उपाय लागू करने की मांग की।
---------------

