एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा के एग्रीकल्चर केमिस्ट्री के साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी
- DSS Admin
- Jun 30, 2026
अजमेर, 30 जून(हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (कृषि विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 अंतर्गत एग्रीकल्चर केमिस्ट्री के साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उक्त पदों के लिए 15 अक्टूबर 2024 को जारी विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच उपरांत 3 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।
---------------

