ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा के परिणाम घोषित

प्रयागराज, 05 मार्च (हि.स.)। ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में 23 फरवरी को आयोजित की गई थी। जिसमें 11 स्कूल-कॉलेज के लगभग 113 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। बुधवार को उत्तीर्ण प्रतिभागियों का परिणाम घोषित कर दिया गया।परीक्षा में मुख्य निर्णायक कौशाम्बी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के कामेश शर्मा रहा,जबकि सह सहायक खेलगांव के कोच आकाश सोनी, पीएसी के कोच कमलेश कुमार सिंह, साईं अपार्टमेंट के कोच आशीष कुमार व कोच अनिल सिंह सहायक निर्णायक रहे। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कौशाम्बी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन अनुराग सिंह द्वारा आयोजित इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है। सफेद बेल्ट-प्रज्ञा यादव, संगम निषाद, शिवानी निषाद, प्रबल पाण्डेय, शौर्य कैथल, तेजस्विनी शुक्ला, विनायक शुक्ला, प्रिया दिवाकर, वेद कुशवाहा, कायनात फातिमा, शिखर श्रीवास्तव, सानिध्य त्रिपाठी, श्रेष्ठ जायसवाल, कृत्विक साहू, सिद्धार्थ कुमार चौधरी, अक्षिता, पीयूष सिंह, विहान सिंह, अंकुर गुप्ता।

पीली बेल्ट-सोनाली प्रकाश, श्रेया तिवारी, रुद्राक्षी साहू, तेजस्वी चतुर्वेदी, अक्षिता गौर, अर्श केशरवानी, काव्या, प्रदुम्न प्रताप सिंह हरी बेल्ट-अग्रिमा गौर, अंशिका सिंह, चांदनी पाल, आख्या पाल, अथर्व त्रिपाठी, आरुष श्रीवास्तव, विनायक द्विवेदी, कार्तिक साहू, युक्ति साहू, यशस्वी प्रताप रवि हरी एक बेल्ट-शौर्य सिंह, सरगम कुमारी, नीली बेल्ट-आरव श्रीवास्तव, यस आर्या, समर प्रताप यादव, नीली एक बेल्ट-अनन्या श्रीवास्तव, रागिनी पांडे, प्रताप सिंह लाल बेल्ट-राशेष सिंह।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

   

सम्बंधित खबर