शिवाजी के हिंदू राष्ट्र की कल्पना को करना होगा साकार: वीर सिंह

बिजनौर,19 फरवरी ( हि.स.) | शिवसेना जिला इकाई बिजनौर द्वारा शिवसेना कार्यालय बसंती देवी धर्मशाला रेलवे रोड चांदपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज 395 वां जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शिवसेना उपराज्य प्रमुख पंडित नरेश शर्मा ने हिंदवी साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की चित्र पर मल्यार्पण कर शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला |

उन्हाेंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित शिवनेरी किले में हुआ था। उनके पिता शाहजी भोंसले एक मराठा सेनापति थे, जिन्होंने दक्षिण के सुल्तानों की सेवा की थी। उनकी माता जीजाबाई एक धार्मिक महिला थीं, जिन्होंने शिवाजी को धार्मिक और राष्ट्रीय मूल्यों में पाला-पोसा।

शिवाजी ने अपने जीवनकाल में कई महत्वपूर्ण युद्ध लड़े, जिनमें प्रतापगढ़ का युद्ध, पावन खिंड का युद्ध और सूरत पर हमला शामिल है। उन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की और अपने शासनकाल में कई महत्वपूर्ण सुधार किए।

शिवाजी की मृत्यु 3 अप्रैल 1680 को रायगढ़ किले में हुई थी

शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने कहा कि हम सभी को मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हिंदू राष्ट्र की कल्पना को साकार करना होगा। युवा जिला प्रमुख विजय मोहन गुप्ता ने छत्रपति शिवाजी को नमन करते हुए कहा कि शिवसेना के संस्थापक स्वर्गीय हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी के अधूरे पड़े सपने हिंदू राष्ट्र को लेकर अपना समस्त जीवन हिंदू राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया, यह अधूरा काम हम सभी शिव सैनिकों को पूरा करना होगा कार्यक्रम में विजय मोहन गुप्ता जिला प्रमुख युवा सेना अंतरिक्ष कौशिक, नगर प्रमुख डॉक्टर दुष्यंत पवार, शोभित गुर्जर, जिला महामंत्री जतिन कुमार, राकेश कुमार, दीपक कश्यप, राहुल, अभिषेक कुमार, नगर प्रमुख चांदपुर पुलकित त्यागी, मुकेश लांबा, जिला उप प्रमुख पंडित नरेश कुमार, राज्य उप प्रमुख संदीप कुमार, पंडित सुनील शर्मा आदि शिव सैनिक मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर