जबरन वसूली के आरोप में कोलकाता के तृणमूल पार्षद सचीन सिंह गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jun 02, 2026
कोलकाता, 02 जून (हि. स.)। कोलकाता नगर निगम के 36 नंबर वार्ड के तृणमूल कांग्रेस पार्षद सचीन सिंह को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज है।
मंगलवार शाम नारकेलडांगा थाने की पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची। इस दौरान घर के बाहर कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सचीन सिंह विरोधियों को धमकाने और मारपीट की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामलों में भी उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज हुई थीं। उसी वर्ष वह पहली बार तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर कोलकाता नगर निगम के पार्षद चुने गए थे।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें सियालदह अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 23 मई को भी जबरन वसूली के एक मामले में कोलकाता नगर निगम के 123 नंबर वार्ड के पार्षद और 16 नंबर बोरो के चेयरमैन सुदीप पोल्ले को गिरफ्तार किया गया था।
---------------

